चीन ने सीमा विवाद के बीच नई चाल चली है। चीन ने साइबर हमलों को बढ़ा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, चीन के हैकरों ने बीते 5 दिन के दौरान भारत के सूचना प्रौद्योगिकी ढांचे और बैंकिंग सेक्टर पर 40,000 से अधिक साइबर हमले के प्रयास किए हैं।
इस बात की जानकारी महाराष्ट्र पुलिस में साइबर विंग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक यशस्वी यादव दी है। महानिरीक्षक यशस्वी यादव ने कहा कि सीमा पार से ऑनलाइन हमले में बढ़ोतरी पूर्वी लद्दाख में दोनों देश भारत और चीन के बीच चल रही तनातनी के बाद देखी गई है।
महानिरीक्षक यशस्वी यादव ने आगे कहा कि महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इस तरह के साइबर हमलों की सूचना जुटाई है। इनमें से अधिकतर हमले चीन के चेंगदू से किए गए हैं। हमारी जानकारी के मुताबिक, भारतीय साइबरस्पेस के स्रोतों पर कम से कम 40,300 साइबर हमले पिछले 4 से 5 दिन में चीन की ओर से किए गए हैं।
साइबर हमलों से आई यह समस्याएं
उन्होंने बताया कि साइबर हमलों की वजह से सेवाएं बाधित हुई हैं। इस कारण इंटरनेट प्रोटोकॉल और फिशिंग जैसी समस्याएं उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने इंटरनेट यूजर्स को आगाह किया है कि इस तरह के हमलों के खतरे बचने के लिए मजबूत फायरबॉल अपनाएं और साइबर सुरक्षा ऑडिट कराएं।